दिनांक 14.08.2025 को BAIF, भगवानपुर से आई 20 महिला किसानों ने पंतजलि एग्रीकल्चर रिसर्च कैंपस में एक दिवसीय जैविक खेती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में पतंजलि की ओर से श्री दीपक वशिष्ठ जी ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व तथा तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने जीवामृत, जैव कीटनाशक जैसे दशपर्णी, नीमास्त्र आदि बनाने की विधि भी किसानों को समझाई।इसके अतिरिक्त मृदा स्वास्थ्य (सॉइल हेल्थ) से संबंधित समस्त जानकारियाँ साझा कीं, जिससे किसानों को अपनी भूमि को उपजाऊ और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन मिला।प्रशिक्षण के अंत में सभी महिला किसानों ने पतंजलि हर्बल गार्डन का भ्रमण किया और विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
दिनांक 13.08.2025 को अंबुजा फाउंडेशन, रुड़की से आए 20 किसानों ने पंतजलि एग्रीकल्चर रिसर्च कैंपस में एक दिवसीय जैविक खेती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में पतंजलि की ओर से श्री दीपक वशिष्ठ जी ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व तथा तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने जीवामृत, जैव कीटनाशक जैसे दशपर्णी, नीमास्त्र आदि बनाने की विधि भी किसानों को समझाई।इसके अतिरिक्त डॉ. के.एन. शर्मा जी ने मृदा स्वास्थ्य (सॉइल हेल्थ) से संबंधित समस्त जानकारियाँ साझा कीं, जिससे किसानों को अपनी भूमि को उपजाऊ और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन मिला।प्रशिक्षण के अंत में सभी किसानों ने पतंजलि हर्बल गार्डन का भ्रमण किया और विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
दिनांक 07.08.2025 को पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, हरिद्वार द्वारा परमपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत ग्राम सूदवासा (ब्लॉक बरोद) में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की तकनीकें और लाभों की जानकारी देना था।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, हरिद्वार से श्री तरुण शर्मा ,श्री जुंझार सिंह नागर एवं श्री पीयूष त्यागी द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने किसानों को PKVY योजना के उद्देश्यों, जैविक उत्पाद निर्माण, जैव कीटनाशकों और पर्यावरण अनुकूल खेती की विधियों के बारे में विस्तार से समझाया।इस अवसर पर श्री अनिल जी (AATMA), श्री राघव जी (AEO) और श्री शैलेंद्र जी (AEO) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्रीय कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया।
Skill training for Organic Grower and Group Farming Practitioner in Mission Mode by Patanjali Farmer Samridhi Programme (PFSP).
Copyright © Patanjali Organic Research Institute 2024. All Rights Reserved.