दिनांक 07.08.2025 को पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, हरिद्वार द्वारा परमपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत ग्राम सूदवासा (ब्लॉक बरोद) में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की तकनीकें और लाभों की जानकारी देना था।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, हरिद्वार से श्री तरुण शर्मा ,श्री जुंझार सिंह नागर एवं श्री पीयूष त्यागी द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने किसानों को PKVY योजना के उद्देश्यों, जैविक उत्पाद निर्माण, जैव कीटनाशकों और पर्यावरण अनुकूल खेती की विधियों के बारे में विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर श्री अनिल जी (AATMA), श्री राघव जी (AEO) और श्री शैलेंद्र जी (AEO) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्रीय कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया।